Hapur News भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी

Hapur News Khabarwala24 News Hapur :  उपभोक्ता मामले मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित भारतीय मानक ब्यूरो शाखा गाजियाबाद के तत्वावधान में नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के द्वारा एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं स्थानीय उपभोक्ताओं को सहभागी बनाया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur :  उपभोक्ता मामले मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित भारतीय मानक ब्यूरो शाखा गाजियाबाद के तत्वावधान में नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के द्वारा एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सभागार में किया गया।

Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी

कार्यक्रम में विकास खण्ड कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं स्थानीय उपभोक्ताओं को सहभागी बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय मानक ब्यूरो के सहायक निदेशक हरिओम मीना ने उपस्थित उपभोक्ताओं को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की जानकारी देते हुए कहा कि बाजार में खरीदारी करते समय सतर्कता आवश्यक है। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने अधिकार जानना बेहद जरूरी है।

Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी

बीआईएस केयर ऐप के बारे में दी जानकारी

उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बीआईएस केयर ऐप के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए सभी के स्मार्टफोन में यह ऐप डाउनलोड कराया तथा किसी भी आईएसआई मार्क वस्तु, सोने की हॉलमार्क ज्वैलरी एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर आर मार्क की गुणवत्ता जांचने तथा मानकों का पालन न करने वाले दुकानदारों की शिकायत ऐप के माध्यम से करने की विस्तृत जानकारी दी।

Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी
नवदीप सामाजिक विकास संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सचिन वर्मा स्वर्णकार ने सोने की ज्वैलरी खरीदते समय केवल एचयूआईडी ज्वैलरी ही खरीदने तथा उसके गुणवत्ता जांचने की जानकारी दी। साथ ही दी गई सभी जानकारियों को उपयोगी बताते हुए समाज में जागरूकता लाने की अपील की।

Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी

यह रहे मौजूद

इस मौके पर संस्था के प्रदेश सचिव नरेश गौतम, गढ़मुक्तेश्वर के तहसील संयोजक टीकाराम एडवोकेट, जिला कार्यकारिणी सदस्य मिलिंद रानी, लोकेश प्रधान दस्तोई, विकास खण्ड के वरिष्ठ लिपिक राजवीर सिंह आदि अनेकों गणमान्य नागरिक एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Add Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी Hapur news भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित नीतियों एवं कार्य प्रणालियों की दी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News