Hapur News:मुकदमा वापस लेने का बनाया दवाब, फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:कोतवाली नगर के फ्री गंज रोड निवासी एक पीड़ित ने मारपीट के मुकदमे को वापस लेने के लिए फरार चल रहे आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:कोतवाली नगर के फ्री गंज रोड निवासी एक पीड़ित ने मारपीट के मुकदमे को वापस लेने के लिए फरार चल रहे आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित सार्थक शर्मा निवासी सराय चांद खां फ्रीगंज रोड हापुड़ ने बताया है कि 7 जून की रात्रि सन्नी उर्फ डमरू, आर्यन त्यागी, रोहित कुमार उर्फ छोटा डोन, प्रिंस शर्मा उर्फ गोलू व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसको जान से मारने के इरादे से धारदार हथियार व लोहे के पंच से हमला किया था । जिससे उसके कान नाक व पसलियों पर गंभीर चोटें आई थी । ये लोग गुंडे व बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं। पीड़ित ने हापुड़ कोतवाली में दिनांक 8 जून को उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया । मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात आरोपी पीड़ित पर मुकदमा वापस कराने के लिए दबाब बनाने लगे। पुलिस ने एक आरोपी रोहित कुमार उर्फ छोटा डान को जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

मुकदमें में पीड़ित ने बताया कि 3 व 4 जुलाई को मध्यरात्रि डेढ़ बजे उसकी दुकान के मोबाइल नम्बर पर एक काल आई। जिसे पीड़ित ने काल उठाई तो आर्यन त्यागी द्वारा प्रार्थी को गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी । काल कटने के बाद प्रिंस शर्मा उर्फ गोलू द्वारा फोन पीड़ित को फोन किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसका अज्ञात लोगों द्वारा पीछा किया जाता है और उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur news:मुकदमा वापस लेने का बनाया दवाब, फोन पर दी जान से मारने की धमकी Add Hapur news:मुकदमा वापस लेने का बनाया दवाब, फोन पर दी जान से मारने की धमकी Hapur news:मुकदमा वापस लेने का बनाया दवाब, फोन पर दी जान से मारने की धमकी Hapur news:मुकदमा वापस लेने का बनाया दवाब, फोन पर दी जान से मारने की धमकी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News