Bulandshahr News पुलिस का 24 घंटे में एक्शन,5 साल की मासूम के दोनों हत्यारे घायल

Khabarwala 24 News Bulandshahr: Bulandshahr News उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर जिले में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। शनिवार तड़के सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Bulandshahr: Bulandshahr News उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर जिले में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। शनिवार तड़के सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत पर खेलते समय लापता हुई थी मासूम (Bulandshahr News)

घटना शुक्रवार शाम की है। सिकंदराबाद के मोहल्ला रजपुरा निवासी 5 वर्षीय बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश करने पर बच्ची घर के पीछे खेत में गंभीर हालत में लहूलुहान मिली। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किराएदारों पर जताया गया था शक (Bulandshahr News)

बच्ची के पिता ने उसी इमारत में किराए पर रह रहे दो युवकों—राजू (निवासी बलरामपुर) और वीरू कश्यप (निवासी लखीमपुर खीरी)—के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आरोप था कि दोनों ने मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी थी तीन टीमें (Bulandshahr News)

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। शनिवार तड़के सूचना मिली कि आरोपी कांवरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास छिपे हैं। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल (Bulandshahr News)

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

अपराध कबूला, सख्त धाराओं में केस दर्ज (Bulandshahr News)

पुलिस हिरासत में प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इलाज के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस (Bulandshahr News)

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News