लखनऊ, 6 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम काफी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने हेतु अभियान में तेज और संतोषजनक प्रगति हो रही है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ को चिन्हित अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की एक बार पुनः गहन जांच अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से पूर्ण सहयोग लेने पर भी बल दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए को बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग के लिए स्पष्ट निर्देश दें, ताकि प्रदेश की आलेख्य मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के ही नाम दर्ज हो सकें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश के 34 विधानसभा क्षेत्रों और 91,441 बूथों पर बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जिनमें से 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।
उन्होंने भरोसा जताया कि सतत निगरानी और सभी हितधारकों के सहयोग से एसआईआर अभियान समयबद्ध ढंग से सफलतापूर्वक पूरा होगा।
ज्ञात हो कि एसआईआर के तहत गणना चरण की अन्तिम तिथि दिनांक 11 दिसंबर है। इस दौरान जिन मतदाताओं द्वारा अपना गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ को सौंप दिया जायेगा, उन सभी के नाम दिनांक 16 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










