Hapur News समस्याओं को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Hapur News Khabarwala24News Hapur: कांट्रेक्टर एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ठेकेदारों की समस्याओं के संबंध में ज़िलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौधरी ने बताया की हापुड़ के ठेकेदार आज बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। हापुड़ जनपद की सभी नगरपालिकाओं, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण व अन्य सभी विभागों में भुगतान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur: कांट्रेक्टर एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ठेकेदारों की समस्याओं के संबंध में ज़िलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौधरी ने बताया की हापुड़ के ठेकेदार आज बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। हापुड़ जनपद की सभी नगरपालिकाओं, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण व अन्य सभी विभागों में भुगतान व सिक्योरिटी नहीं दी जा रही हैं । जिससे उनके बच्चों की फ़ीस, लेबर का भुगतान, मैटिरयल की पेमेंट आदि की समस्या आ रही है । कई ठेकेदारों ने अपने घर के आभूषण गिरवी रखकर व अन्य प्रकार से ब्याज पर पैसा लेकर लगा दिया है लेकिन भुगतान ना होने से हम परेशान हैं ।

Hapur news समस्याओं को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
एसोसिएशन के संयोजक राजकुमार प्रधान ने बताया की हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ठेकेदार परेशान हैं । मंडल के किसी भी ज़िले में हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फ़ाईल पीडब्ल्यूडी में नहीं जाती जबकि हापुड़ में पीडब्ल्यूडी में फ़ाईल की प्रक्रिया से हैसियत प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं । इससे काफी दिक्कत हो रही है।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने कहा की आर्थिक त्वरित योजना के अंतर्गत ग्राम उदयपुर मे सयाना मार्ग से गाँव की तरफ़ जाने वाली रोड के कार्य की दो बार ई-निविदा निकाली लेकिन दोनों ही बार अधिकारियों ने शासन की पारदर्शी प्रक्रिया की धज्जियाँ उड़ाते हुए दोनों ही बार निविदा को निरस्त कर दिया जो नियम विरूद्ध है ।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे मौजूद

ज्ञानेंद्र चोधरी, राजकुमार प्रधान, राजेन्द्र गुर्जर, देवेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र नागर, विकास, अनिल गुर्जर, हेमराज त्यागी, विशाल गौड, विकास शर्मा, मारूफ अली, परानशू गर्ग, श्री ओम सिंहल, जोनी ठेकेदार, प्रेम कुमार, संदीप तोमर आदि मौजूद थे।

Hapur news समस्याओं को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन Hapur news समस्याओं को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन Hapur news समस्याओं को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News