Hapur News एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar(Hapur): एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई डेस्क, शस्त्र रजिस्टर, अपराध और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने के निर्देश दिए। किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar(Hapur): एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई डेस्क, शस्त्र रजिस्टर, अपराध और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने के निर्देश दिए। किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसपी शाम करीब छह बजे औचक निरीक्षण के लिए थाना बहादुरगढ़ पहुंचे। एसपी के आने की सूचना पर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। उन्होंने सर्वप्रथम थाने पर जनसुनवाई डेस्क, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का किया निरीक्षण किया। थाना रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। खाने की मेस से लेकर थाने में साफ सफाई का जायजा लिया। थाने में खड़े वाहनों के रखरखाव में लापरवाही को देखकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Advertisement -

एसपी ने थाना प्रभारी को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने व वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के आदेश दिए। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर पुलिस अभी से तैयारियों में जुट जाए। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के भी आदेश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं थाने में खड़े वाहनों से संबंधित सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Hapur news एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण Hapur news एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण Hapur news एसपी अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News