Hapur News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर मसूद शेख उर्फ चीटा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर मसूद शेख उर्फ दानिश उर्फ चीटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बदमाश लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर मसूद शेख उर्फ दानिश उर्फ चीटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बदमाश लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।

भागते हुए पकड़ा गया, पुलिस को देखकर हुआ था फरार (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सुलतानपुर रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक युवक संदिग्ध लगा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा। पुलिस ने फुर्ती दिखाई, घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेते ही उसके पास से तमंचा और कारतूस मिल गए।

11 मुकदमों का आरोपी, हापुड़-मथुरा-हरियाणा में है केस (Hapur News)

पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला बेगमसराय, जन्नत निशां स्कूल के पास, थाना रायसत्ती, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला मसूद शेख उर्फ चीटा है। इस पर हापुड़ कोतवाली, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, मथुरा और हरियाणा के फरीदाबाद थानों में कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

नई वारदात की फिराक में था, पूछताछ में मिले बड़े राज (Hapur News)

पुलिस का कहना है कि चीटा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। इस सफलता से इलाके में अपराधियों के बीच खौफ पैदा हो गया है। पुलिस अब इसके साथियों की तलाश में जुटी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News