Hapur News Khabarwala24News Hapur: एलायंस क्लब क्रिस्टल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अटल पार्क में पौधारण किया।
क्लब के सदस्यों ने स्वयं पौधरोपण कर उन पौधो के संरक्षण का संकल्प भी लिया । जिससे पौधे आने वाले समय मे एक छायादार वृक्ष का रूप ले सके और समाज को ठंडी हवा,ऑक्सीजन ओर छाया प्रदान करे।
क्लब के अध्य्क्ष भगवंत गोयल ने कहा कि एलाइंस क्लब लगातार पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे लगाने का कार्य कर रहा है, यह पौधे लगाने का सही समय है। हमारा क्लब आगे भी समाज के लिए कल्याणकारी कार्यो को करने का प्रयास करता रहेंगे।
यह रहे मौजूद
क्लब के अध्य्क्ष भगवंत गोयल,सचिव पुलकित जैन, योगेन्द्र अग्रवाल, रवि मोहन गर्ग,कुलभूषण गोयल आदि मौजूद थे।



