Hapur News:योग आसन, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Hapur News: Khabarwala24News Hapur:नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर असौड़ा रोड स्थित लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल में, योग आसन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुबोध त्यागी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। होम्योपैथिक विभाग से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. विमल कुमार भारद्वाज,आयुर्वेदिक विभाग से डॉ सुंदर पाल एवं डॉ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News: Khabarwala24News Hapur:नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर असौड़ा रोड स्थित लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल में, योग आसन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुबोध त्यागी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। होम्योपैथिक विभाग से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. विमल कुमार भारद्वाज,आयुर्वेदिक विभाग से डॉ सुंदर पाल एवं डॉ संजय सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में योगाचार्य कनक गुप्ता और रोहन आर्य थे।

Hapur news:योग आसन, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

योग आसन प्रतियोगिता में यह रहे विजयी

योग आसन प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें 6 से 10 आयु वर्ग में सिया शर्मा, 11 से 13 आयु वर्ग में प्रिंसी शर्मा, नव्या शर्मा व देवांशी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। 14 से 18 आयु वर्ग में सागर, शोभित व वंशिका को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। 19 से 25 आयु वर्ग में विशाल सैनी, निशि गर्ग और मुस्कान को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। 26 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में मोहित शर्मा और श्रीमती समृद्धि को प्रथम, व द्वितीय स्थान मिला।

इन प्रतियोगिताओं में यह रहे विजयी

पोस्टर प्रतियोगिता में 14 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सौम्या गुप्ता, यश सिंह व कनक को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता में दो छात्राओं विशाखा रानी और खुशबू शर्मा ने प्रतिभाग किया जिनको संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया।

इनका रहा सहयोग

योग वेलनेस सेंटर सिखैडा जनपद हापुड़ के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा योग सहायक जयवीर सिंह, योगाचार्यों मोहित शर्मा, प्रीति वर्मा, राकेश कुमार, आकांक्षा त्यागी का सहयोग रहा।

Hapur news:योग आसन, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Hapur news:योग आसन, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Hapur news:योग आसन, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News