Hapur में 50 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में हुआ ढेर, कपूरपुर थाना प्रभारी पर की थी फायरिंग

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कपूरपुर पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार रुपये का इनामी यह बदमाश संभल के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मैनोटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कपूरपुर पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार रुपये का इनामी यह बदमाश संभल के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मैनोटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न जिलों में गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 25 मुकदमे दर्ज थे।

Hapur--
Hapur–

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि UP-112 पर सूचना मिली थी कि कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत जंगल में कुछ बदमाश गौकशी कर रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार सवार बदमाश फरार होने लगे। घेराबंदी के दौरान हसीन ने थाना प्रभारी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। जवाबी कार्रवाई में हसीन गोली लगने से घायल हो गया। उसे पहले धौलाना CHC और फिर पिलखुवा के रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने यह किया बरामद (Hapur)

मौके से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार, अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए। हसीन के साथी बदमाशों की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्ती का हिस्सा है, जहां पिछले 39 दिनों में 11 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News