Hapur News Khabarwala24 News Hapur : बाइक चोरी कर बाजार में घूम रहे दो आोपियों को बाइक स्वामी ने भाई की मदद से पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामल की जांच शुरू कर दी।
क्या है मामला
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इस्तेकार उर्फ भूरे मलिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जून की शाम को उसके घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई थी । जिसकी तलाश करते करते वह कोठी गेट तिराहे के पास पहुंचा तो दो लड़के उसकी बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए थे। अपने भाई की मदद से पीड़ित ने दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मोहल्ला गद्दागाडा निवासी सावेज है जबकि सूचना मोती कालोनी निवासी सुब्हान है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दी।
पुलिस ने शुरू कर मामले की जांच
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


