Hapur खड़खड़ी गांव में ऋग्वेद पारायण महायज्ञ में डासना पीठ के स्वामी नरसिम्हानंद गिरी की आहुति, डॉ. उदिता त्यागी भी रहीं शामिल

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapurद्)जिले के गांव खड़खड़ी में चल रहे पांच दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का धार्मिक उत्साह चरम पर है। इस पवित्र आयोजन में शुक्रवार को डासना पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी जी महाराज और प्रख्यात विदुषी डॉ. उदिता त्यागी ने आहुति देकर यज्ञ की गरिमा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapurद्)जिले के गांव खड़खड़ी में चल रहे पांच दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का धार्मिक उत्साह चरम पर है। इस पवित्र आयोजन में शुक्रवार को डासना पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी जी महाराज और प्रख्यात विदुषी डॉ. उदिता त्यागी ने आहुति देकर यज्ञ की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

अतिथियों का किया सम्मान (Hapur)

आयोजन से पहले स्वामी नरसिम्हानंद और डॉ. उदिता त्यागी का गांव खड़खड़ी निवासी कवि विकास त्यागी के निवास पर सम्मान किया गया। विकास त्यागी ने दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर आदर प्रकट किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष और स्वामी जी के सहपाठी ज्ञानेंद्र त्यागी, कवि विकास विजय त्यागी, गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, चौधरी निखिल त्यागी (अहाते वाले), मास्टर विजय सिंह त्यागी और श्याम वर्मा उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा (Hapur)

ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित करता है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News