Hapur नशे में रोडवेज चालक ने हापुड़ में मचाई अफरा-तफरी, पुलिसकर्मी बाल बाल बचा

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में कोतवाली नगर क्षेत्र में मेरठ रोड फ्लाईओवर पर एक अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से यातायात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। घटना उस समय हुई जब हापुड़ डिपो की बस मेरठ की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे की हालत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में कोतवाली नगर क्षेत्र में मेरठ रोड फ्लाईओवर पर एक अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से यातायात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। घटना उस समय हुई जब हापुड़ डिपो की बस मेरठ की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे की हालत में था और बस पर नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी ने समय रहते खुद को हटाकर अपनी जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत बस को रोककर चालक को हिरासत में लिया। यातायात निरीक्षक छविराम ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने चालक का 16,000 रुपये का चालान काटा और रोडवेज अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मामले की जांच जारी है।

रोडवेज के अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट (Hapur)

घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस द्वारा इस हादसे की रिपोर्ट रोडवेज के अधिकारियों को भेजी जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News