अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। दो मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई जबकि एक मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सिंह कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सक्षम अधिकारी/ अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। दो मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई जबकि एक मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सिंह कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सक्षम अधिकारी/ अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सहयोग से अवैध विकास/ निर्माण के दो मामलों में ध्वस्तीकरण और एक मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। टीम ने 7500 वर्ग मीटर और 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दिल्ली रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया गया।

इस अभियान में सहायक अभियंता टी.के.जैन, अवर अभियंता पीयूष जैन एवं राकेश सिंह तोमर व प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था। उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुन: चेतावनी देते हुए कहा कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ साथ एसेस अवैध निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध कठौर कानूनी कार्रवाईकी जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News