सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले दो दिन तक शेयर बाजारों में तेजी का रुख था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.66 अंक गिरकर 60,713.77 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 63.95 अंक टूटकर 18,068.35 अंक पर था। सेंसेक्स […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले दो दिन तक शेयर बाजारों में तेजी का रुख था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.66 अंक गिरकर 60,713.77 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 63.95 अंक टूटकर 18,068.35 अंक पर था। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, आईटीसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाइटन, पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 84.44 डॉलर प्रति बैरल पर था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News