Sakshi Murder Case बुआ बोली साहिल को होनी चाहिए फांसी की सजा…. जानिए दिल्ली के साक्षी हत्याकांड का पूरा मामला

Sakshi Murder Case: Khabarwala24 News Bulandshahr: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने 16 वर्षीय एक लड़की साक्षी की चाकू से कई बार वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी।इस मामले में हत्यारोपी साहिल की बुआ का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि साहिल को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Sakshi Murder Case: Khabarwala24 News Bulandshahr: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने 16 वर्षीय एक लड़की साक्षी की चाकू से कई बार वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी।इस मामले में हत्यारोपी साहिल की बुआ का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि साहिल को फांसी की सजा होनी चाहिए। आज इतना किया है कल को हम से भी कर सकते है ।

क्या कहती हैं साहिल की बुआ :

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में रहने वाली साहिल की बुआ सम्मो का कहना है कि साहिल के साथ कुछ भी हो उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है। सजा होनी चाहिए, आज उस लड़की के साथ किया है कल हमारे साथ भी कर सकता है। जैसा साहिल ने किया एेसा गांव बस्ती और मोहल्ले में नहीं होता है।

दिल्ली में साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। साहिल रविवार को 16 साल की नाबालिग दोस्त साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था और यूपी के जनपद बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था। पुलिस उसे पकड़ न सके इसके लिए उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था। लेकिन बुआ के एक फोन कॉल से उसकी पूरी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Sakshi murder case बुआ बोली साहिल को होनी चाहिए फांसी की सजा.... जानिए दिल्ली के साक्षी हत्याकांड का पूरा मामला

हथियार छिपाकर की पुलिस को चकमा देने की कोशिश :

साहिल हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया। घटनास्थल से निकले के बाद ही फोन ऑफ किया और रिठाला पहुंचा। बताया गया कि वहां उसने हत्या में इस्तेमाल किए हथियार फेंक दिया और फिर आनन फानन में बस पकड़कर बुलंदशहर के लिए निकल गया। इतना ही नहीं शातिर साहिल ने एक पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को गुमराह करने के लिए बुलंदशहर जाने के दौरान दो बसें बदली थीं, ताकि पुलिस उसे पकड़े न सके।

एक फोन काॅल से पुलिस ने शातिर हत्यारोपी को दबोचा :

इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर आनन फानन में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरूव कर दी। पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची.।जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई गई। पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस वारदात के बाद इसी प्रयास में था कि किसी तरह जल्द से जल्द हत्यारोपी को पकड़ा जा सके। मुखबिरों का जाल बिछाने के साथ साथ पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। इसी बीच साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की सूचना उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही.। आनन फानन में दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची और साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News