सूरत, 27 सितंबर (khabarwala24)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे हाई-स्पीड रेल टर्नआउट के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सूरत के सरोली में बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य का भी निरीक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने khabarwala24 को बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जो पहला सेक्शन खुलेगा, वह सूरत से बिलीमोरा तक खुलेगा। वह 50 किमी का सेक्शन है। सूरत स्टेशन का काम कंप्लीट हो गया है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। ट्रैक लिंक के काम में भी प्रोग्रेस है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पहला टर्नआउट लगाया है, जहां दो पटरियां जुड़ती या अलग होती हैं। 2027 में सूरत से बिलीमोरा सेक्शन शुरू करने की तैयारी है इस प्रोजेक्ट में गाड़ी औसत 320 किमी/घंटे और अधिकतम 350 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी।
हाई स्पीड होने के नाते बहुत सारी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। टर्न आउट का पूरा मूवमेंट इन रोलर बेरिंग्स पर होगा। कॉम्पोसिट्स स्लीपर्स हैं। पूरी नई टेक्नोलॉजी है, जिसमें फिक्स्ड की जगह मूविंग टर्न आउट है।
रेल मंत्री ने कहा कि यह वर्ल्ड की मोस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी है। कई जगह एक्सपेंशन जॉइंट्स बने हैं। कई जगहों पर वेमपर्स लगे हैं, ताकि 320 किमी की स्पीड पर गाड़ी मूव करे तो उसके सारे वायब्रेशन को ऑब्सर्व कर सके। ऐसे कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस प्रोजेवत में किया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें नई सेवाओं, उधना स्टेशन के पुनर्विकास की प्रगति और देश के ड्रीम प्रोजेक्ट (बुलेट ट्रेन) के बारे में जानकारी शेयर की।
इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी ने शनिवार को शुरू हो रही उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान बच्चे खासे उत्साहित दिखे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










