Hapur पिता को गोली से उड़ाने वाले हिस्ट्रीशीटिर पुत्र को रिमांड पर लाई पुलिस, तमंचा बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 22 अगस्त 2025 की शाम को 17 बीघा जमीन को ठेके पर देने को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर बेटे अजीत सिंह ने अपने पिता राममेहर सिंह (82) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 22 अगस्त 2025 की शाम को 17 बीघा जमीन को ठेके पर देने को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर बेटे अजीत सिंह ने अपने पिता राममेहर सिंह (82) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से फरार अजीत की तलाश में पुलिस की टीमें लगी थीं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि अजीत बुलंदशहर की एक अदालत में पेश हुआ है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव नूरपुर निवासी गीता ने बाबूगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गीता ने बताया कि 22 अगस्त की शाम को उनके ससुर राममेहर सिंह और देवर अजीत सिंह घर में शराब पी रहे थे। इस दौरान खेत की जमीन को ठेके पर देने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अजीत ने राममेहर सिंह के सीने और पेट में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अजीत फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

पुलिस ने अजीत की तलाश में कई दबिश दीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हाल ही में सूचना मिली कि अजीत बुलंदशहर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस ने बुलंदशहर जेल में जाकर उसके बयान दर्ज किए और न्यायालय से रिमांड की अनुमति ली। बुधवार, 24 सितंबर 2025 को कड़ी सुरक्षा के बीच अजीत को रिमांड पर लाया गया।

तमंचा बरामद, आरोपी को जेल भेजा गया (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि अजीत की निशानदेही पर गांव के पास एक नलकूप से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अजीत को वापस बुलंदशहर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Add
Add

Hapur पिता को गोली से उड़ाने वाले हिस्ट्रीशीटिर पुत्र को रिमांड पर लाई पुलिस, तमंचा बरामद

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News