HPDA:अवैध रूप से बन रहे सात कमरों को प्राधिकरण की टीम ने किया सील

kharwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने रिलायंस रोड पर ग्राम गालंद पिलखुवा में बन रही दुकानों के ऊपर सात कमरों को सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है। जिलाधिकारी / हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की उपाध्यक्ष […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

kharwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने रिलायंस रोड पर ग्राम गालंद पिलखुवा में बन रही दुकानों के ऊपर सात कमरों को सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है।

जिलाधिकारी / हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी / सक्षम अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मसूरी के सहयोग से एक मामले में सीलिंग की कार्रवाई की है।

Hpda:अवैध रूप से बन रहे सात कमरों को प्राधिकरण की टीम ने किया सील

HPDA ने यहां की सीलिंग की कार्रवाई :

एचपीडीए की टीम ने रिलायंस रो पर ग्राम गालंद पिलखुवा में निर्मित दुकानों के ऊपर सात कमरे दीपक तोमर द्वारा बनाए जा रहे थे। जिसे प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।

अभियान में रह रहे मौजूद :

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टी.के जैन, अवर अभियन्ता देशपाल सिंह व वीरेश राणा व HPDA प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

Hpda

सचिव ने दी चेतावनी :

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News