UP News: भाभी ने घूंघट डालकर पलक झपकते ही कर दिया कांड, CCTV देख हो जाएंगे हैरान!

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घूंघट वाली महिला ने किराने की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घूंघट वाली महिला ने किराने की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने पलक झपकते ही दुकान से ड्राई फ्रूट का डिब्बा चुरा लिया और फरार हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है।

20 दिन में दूसरी बार चोरी, बुजुर्ग दुकानदार भी रह गए दंग (UP News)

घटना कासगंज के कोतवाली नगर क्षेत्र में बिलराम गेट के पास स्थित एक किराने की दुकान की है। मंगलवार, 16 सितंबर को एक महिला लाल साड़ी में घूंघट डाले दुकान पर पहुंची। उसने बुजुर्ग दुकानदार से पहले किशमिश मांगी, लेकिन दुकानदार ने किशमिश देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने एक किलो चीनी की मांग की। जैसे ही दुकानदार के पिता चीनी लेने दुकान के अंदर गए, महिला ने मौके का फायदा उठाया और काजू से भरा एक डिब्बा अपने काले बैग में डाल लिया। इसके बाद वह बिना कुछ खरीदे वहां से चुपके से निकल गई।

पहले भी हो चुकी है चोरी, CCTV ने खोला राज (UP News)

दुकानदार के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस महिला ने चोरी की। करीब 20 दिन पहले भी यही महिला दुकान से ढाई किलो बादाम मिक्स का डिब्बा चुराकर ले गई थी। उस समय दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, लेकिन पहली चोरी के बाद दुकानदार ने सतर्कता बरतते हुए कैमरे लगवा लिए। इस बार की चोरी सीसीटीवी में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई, जिसमें महिला काजू का डिब्बा बैग में डालते हुए दिख रही है।

पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच शुरू (UP News)

इस घटना के बाद दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर महिला की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग इस घटना से हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News