राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम नहीं, बल्कि ‘गुब्बारा’ फोड़ा है: संजय जायसवाल

पटना, 18 सितंबर (khabarwala24)। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा।उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की प्रेसवार्ता से पहले यह कहा जा रहा था कि वो ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे। लेकिन, वो सही मायने में वो हाइड्रोजन बम नहीं था। शायद उन्होंने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 18 सितंबर (khabarwala24)। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा।

उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की प्रेसवार्ता से पहले यह कहा जा रहा था कि वो ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे। लेकिन, वो सही मायने में वो हाइड्रोजन बम नहीं था। शायद उन्होंने एचटीओ को एचटू समझ लिया। राहुल गांधी ने एचटू फोड़ा। लेकिन, आम लोगों के बीच में यह प्रचारित कर दिया कि उन्होंने एचटीओ फोड़ दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने कोई बम नहीं फोड़ा, सिर्फ गुब्बारा फोड़ा है।

- Advertisement -

उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि एचटूओ का अर्थ पानी होता है। लेकिन, यह दुख की बात है कि हमारे लोकसभा में विपक्ष के नेता को इस बात की जानकारी नहीं थी। खैर, हम भी कर क्या सकते हैं? अब बेचारे राहुल गांधी का पढा़ई-लिखाई में हाथ थोड़ा तंग है, तो इसलिए इस तरह की स्थिति उनके साथ पैदा हो जाती है।

उन्होंने राहुल गांधी के संबंध में कहा कि वो ठीक वैसी हरकत कर रहे हैं जैसे छोटे बच्चे कर रहे होते हैं। जिस तरह से छोटे बच्चे गुब्बारा फुलाते हैं, ठीक वैसे ही राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरकत की है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो राहुल गांधी भाजपा पर मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने वाले लोगों को हिंदी में बोलने का सुझाव दे रहे हैं। आखिर हमारे जेहन में लगातार यही सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी की मानसिक स्थिति को क्या हो गया है। इसकी पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए।

- Advertisement -

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि उनकी बातें समझ से परे हैं। एक तरफ जहां वो यह दावा करते नहीं थकते हैं कि भाजपा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, अद्भुत स्थिति देखिए, वो साक्षात्कार सूर्यकांत का कराते हैं। आखिर वो ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस स्थिति से यह साफ जाहिर होता है कि जिस तरह से उन्होंने हरकत की है, वो करके उन्होंने कोई भी गैस नहीं छोड़ा है, बल्कि एक बच्चे के समान गुब्बारा फोड़ा है। दुर्भाग्य की बात है कि वो इस मामले में भी विफल साबित हुए हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News