Hapur News गुणवक्ता और समय से कराएं विकास कार्य: डीएम

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जिलाधिकारी प्रेरणा सिंह ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों व पचास लाख से अधिक व कम के परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी हेतु आवेदन पत्र जमा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जिलाधिकारी प्रेरणा सिंह ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों व पचास लाख से अधिक व कम के परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की।

Hapur news गुणवक्ता और समय से कराएं विकास कार्य: डीएम

- Advertisement -

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी हेतु आवेदन पत्र जमा करने पर निर्देशित किया। उन्होंने वृद्धावस्था ,निराश्रित, दिव्यांग पेंशन की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को किसान सम्मान निधि व कृषक बीमा योजना से अधिकाधिक किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालय को प्रमुखता से बनाए जाने पर निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि श्रमिकों के अधिकाधिक पंजीयन एवं श्रम योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराएं ।

लक्ष्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

उन्होंने विकास संबंधी अन्य बिंदुओं के साथ प्रमुखता से पर्यटन के नए क्षेत्रो पर ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण अभियान के अन्तर्गत सैम-मैम बच्चों का चिन्हाकन कर पोषण खुराक पर बल, आई.टी.आई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाए जाने की सुनिश्चितता, ओ.डी.ओ.पी के आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को गंभीरता से लें

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को गंभीरता के साथ ससमय व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वित करें।

यह रहे मौजूद

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, उपनिदेशक कृषि विपिन कुमार द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज सभी खंड विकास अधिकारी सभी अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Hapur news गुणवक्ता और समय से कराएं विकास कार्य: डीएम Hapur news गुणवक्ता और समय से कराएं विकास कार्य: डीएम Hapur news गुणवक्ता और समय से कराएं विकास कार्य: डीएम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News