भुगतान न होने पर फैक्ट्री में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

खबरwala24 न्यूज धौलाना: तीन माह से भुगतान न मिलने पर महिंद्रा पिकअप के स्वामी ने फैक्ट्री के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला उदयरामपुर के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala24 न्यूज धौलाना: तीन माह से भुगतान न मिलने पर महिंद्रा पिकअप के स्वामी ने फैक्ट्री के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नगला उदयरामपुर के रहने वाले रोहित ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इंडस्ट्रीज में किराए पर अपनी महिंद्रा पिकअप लगा रखी थी। पिछले तीन माह से किराए का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मृतक के पिता करतार सिंह की तरफ से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पुत्र रोहित ने महिंद्रा पिकअप को फैक्ट्री में माल के आने-जाने के लिए लगा रखी थी। आरोप है कि तीन माह से फैक्ट्री स्वामी किराया नहीं दे रहा था। इसके चलते रोहित परेशान था। कई बार उसने स्वजन के साथ आर्थिक स्थिति को दुखड़ा रोया था।

रोहित ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी किश्तों पर ले रखी थी। भुगतान न मिलने के चलते किश्त भी जमा नहीं हो पा रही थीं। शुक्रवार देर शाम रोहित भुगतान के लिए फैक्ट्री में पहुंचा। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते रोहित ने फैक्ट्री परिसर में ही जहरीले पदार्थ खा लिया। इस पर फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के दो बच्चे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गाजियाबाद के रहने वाले फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ अन्य कई बिंदुओं पर जांच उपरांत फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News