CLOSE

Bareilly News :मंडप से भागा दूल्हा, दूल्हन ने 22 किलो मीटर पीछा कर पकड़ा, थाना के मंदिर में लिए सात फेरे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Bareilly News : Khabarwala 24 News Bareilly: पिछले ढाई वर्ष से चले प्रेम संबंध के बाद एक अनोखी शादी रविवार को हुई । शहर के एक मंदिर में मंडप सजा, दूल्हा और दूल्हन की फेरे लेने की तैयारी थी। इसी बीच अचानक दूल्हा अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मौका पाते ही खिसक लिया। करीब दो घंटे तक दूल्हा नहीं लौटा तो दुल्हन व स्वजन का माथा ठनका।

Add2
Add2

मां को बुलाकर लाता हूं, यह कहकर बाहर आया था दूल्‍हा

विवाह रस्म की पूजा शुरू होती, इससे पहले दूल्हा उठकर बाहर की ओर गया। कहने लगा कि मां को फोन कर बुला लेता हूं। फोन पर बात करते हुए वह खिसक गया। दो घंटे इंतजार के बाद फोन किया तो कहने लगा कि मां को बुलाने बिसौली जा रहा हूं। इतना सुनते ही दुल्हन ने चुपचाप कार से उसका पीछा शुरू कर दिया। दुल्हन उससे फोन पर लगातार बात कर रही थी, इसलिए लोकेशन मिलती गई।

जाने दो बाद में करेंगे शादी

दुल्हन ने पीछा कर दूल्हे को पकड़ लिया। उससे कहा कि झूठ बोलकर क्यों खिसके, यदि मां को घर से बुलाने जाना था तो पहले जाते। मंडप से उठकर क्यों आए? इन सवालों के जवाब के बजाय वह कहने लगा कि अभी बिसौली जाने दें, बाद में शादी करेंगे। इसको लेकर नोकझोंक होती रही।

- Advertisement -

थाना परिसर के शिव मंदिर में हुई शादी

काफी देर बाद दूल्हा तैयार हुआ तब भमोरा बाजार के पास थाना परिसर के शिव मंदिर में आनन-फानन शादी कराई गई। शाम को दुल्हन व दूल्हा बरेली लौट आए। दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी रही।

Bareilly news :मंडप से भागा दूल्हा, दूल्हन ने 22 किलो मीटर पीछा कर पकड़ा, थाना के मंदिर में लिए सात फेरे Bareilly news :मंडप से भागा दूल्हा, दूल्हन ने 22 किलो मीटर पीछा कर पकड़ा, थाना के मंदिर में लिए सात फेरे Bareilly news :मंडप से भागा दूल्हा, दूल्हन ने 22 किलो मीटर पीछा कर पकड़ा, थाना के मंदिर में लिए सात फेरे

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-