पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे पर भारतीय समुदाय ने कहा, हिंदुस्तान हमारे दिल में है

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे को लेकर यहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि भले ही वे इथियोपिया में रह रहे हैं, लेकिन उनके दिल में हिंदुस्तान है।पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे के लोकेर सिलाफ्रिका इथियोपिया इंडस्ट्रीज पीएलसी के सीईओ अमित कुमार सिन्हा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे को लेकर यहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि भले ही वे इथियोपिया में रह रहे हैं, लेकिन उनके दिल में हिंदुस्तान है।

पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे के लोकेर सिलाफ्रिका इथियोपिया इंडस्ट्रीज पीएलसी के सीईओ अमित कुमार सिन्हा ने khabarwala24 से बातचीत की।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के आगमन से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने इसे हर्ष का विषय बताया। सिन्हा ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि लोग बिजनेस या मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेश तो करते हैं, लेकिन कई लोग उन्हें ठीक से चला नहीं पाते। मेरी सोच हमेशा से यह रही है कि एक अच्छा निवेश, एक अच्छी तरह से मैनेज्ड फैक्ट्री या एक सफल इंडस्ट्री सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से हजारों नौकरियां पैदा कर सकती है। उद्योग से सभी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है।

अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि वे इथियोपिया में 13 वर्षों से रह रहे हैं और किसी भी तरह से यहां पर बिजनेस करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। वह इथियोपिया को अपने लिए दूसरा घर मानते हैं, लेकिन उनका दिल अपने देश भारत के लिए ही धड़कता है।

सिन्हा बिहार के रोहतास जिले के डालमिया नगर से हैं। उन्होंने पीएम मोदी के आगमन से पहले तीन इच्छाएं व्यक्त की। उन्होंने इथियोपिया में एक भव्य हिंदू मंदिर के निर्माण की उम्मीद जताई।। उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि डालमिया फैक्ट्री को दोबारा चालू किया जाए और उद्योगों पर फोकस बढ़ाया जाए।

- Advertisement -

अमित कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार को और बेहतर बनाने के बड़े अवसर हैं। मेडिकल, ट्रेडिंग, माइनिंग, प्रोफेशनल सर्विसेज और बैंकिंग सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि 13 साल से इथियोपिया में रहने के बावजूद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और यहां उन्हें पूरा सम्मान मिलता है। इथियोपिया को उन्होंने अपना दूसरा घर बताया, लेकिन कहा कि हिंदुस्तान हमेशा दिल में है।

इंडियन बिजनेस फोरम के को-कन्वीनर राजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक डिनर का आयोजन किया गया है। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इथियोपिया और भारत कई मायनों में एक जैसे हैं। दोनों देशों की आबादी में लगभग 65 प्रतिशत युवा हैं। भारत जिस प्रकार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इथियोपिया भी यही चाहता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए इथियोपियाई लोग भारत जाते हैं और भारतीय डॉक्टर यहां भी आते हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में 25 बच्चों का हृदय रोग का इलाज भारत में कराकर उन्हें वापस लाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-इथियोपिया संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा, जिसमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर विशेष फोकस रहेगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News