Wedding Procession घर पहुंचने वाली थी बारात, प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई दुल्हन

Khabarwala 24 News Lucknow : Wedding Procession यूपी के जनपद झांसी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बारात उठने के बाद परिजन और रिश्तेदार नाचते गाते विवाह घर पहुंच ही रहे थे कि दुल्हन परिजनों की नजर बचाकर शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। थाने पहुंची दुल्हन को देख पुलिसकर्मी भी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow : Wedding Procession यूपी के जनपद झांसी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बारात उठने के बाद परिजन और रिश्तेदार नाचते गाते विवाह घर पहुंच ही रहे थे कि दुल्हन परिजनों की नजर बचाकर शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। थाने पहुंची दुल्हन को देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। पुलिसकर्मियों को बताया कि प्रेमी के साथ वह शादी कर चुकी है इसलिए अब दूसरी शादी नहीं कर सकती। परिजन भी थाने पहुंचे लेकिन युवती न मानी। आखिरकार दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष को फोन कर बारात लाने से मना किया तो हड़कंप मच गया। दूल्हे के पैरों तले तो जैसे जमीन ही खिसक गई।

क्या है पूरा मामला (Wedding Procession)

कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र निवासी युवती का विवाह मुरैना (मध्य प्रदेश) के युवक के साथ तय हुआ। बुधवार रात घराती बारात का इंतजार कर रहे थे, विवाहघर में खाना-पीना शुरू हो चुका था। इस बीच दुल्हन नजरें बचाकर प्रेमी युवक के साथ निकली और थाने पहुंच गई। वहां उसने बताया कि उसकी दूसरी शादी कराई जा रही है। साथ आए युवक के साथ उसकी तीन महीने पहले ही शादी हो चुकी है। गैर बिरादरी का युवक होने के कारण बिरादरी में शादी कराना चाहते हैं और बारात आ चुकी है।

परिजन में मची अफरा तफरी (Wedding Procession)

पुलिस ने इसकी सूचना विवाह स्थल पर दुल्हन के परिजनों को दी तो उन्में अफरा तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में थाने पहुंचे। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। इस बीच बारात भी उठ चुकी थी और विवाह स्थल पर पहुंचने को आगे बढ़ रही थी। दुल्हन के कांड से बेखबर बाराती नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे।
दुल्हन के अड़ने पर परिजन हैरान रह गए। दूल्हा पक्ष को पूरा मामला बताने की हिम्मत नहीं हो रही थी। किसी तरह हिम्मत करके फोन किया तो वहां भी होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और दोनों ने बताया कि शादी कर चुके हैं। वार्ता के बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग चली गई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News