Weather गर्मी दिखाने लगी है दिल्ली-एनसीआर में तेवर… जानिए यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान समेत पूरे उत्तर-भारत के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में 9 दिन बाद धूप की तपिश ने एक बार फिर लोगों को तेज गर्मी की याद दिला ली। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय लोगों को परेशानी महसूस हुई। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में 9 दिन बाद धूप की तपिश ने एक बार फिर लोगों को तेज गर्मी की याद दिला ली। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय लोगों को परेशानी महसूस हुई। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Weather)

पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। 26 और 27 मार्च को भी काफी गर्मी रहेगी। हालांकि 27 मार्च को दोपहर बाद से हवाएं तेज हो सकती हैं। इन दोनों दिन सुबह के समय भी काफी गर्मी रह सकती है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक आंशिक बादल छा सकते हैं। हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

- Advertisement -

यूपी में 27 मार्च से हो सकती है लू की शुरुआत (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। 25 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 26 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इन दोनों ही दिन प्रदेश में ना ही बारिश होने के आसार है और ना ही कहीं भी तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 27 मार्च से प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।

अगले तीन दिनों तक तापमान तेजी से बढ़ेगा(Weather)

स्काईमेट के अनुसार मार्च अब तक लगभग शुष्क रहा है। इस महीने की शुरुआत में महज दो एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद से ही बारिश नहीं हुई है। महीने के आखिर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अब शुष्क मौसम और तेज धूप की वजह से अगले तीन दिनों तक तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस बीच एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों तक पहुंचेगा। इसकी असर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी क्षेत्रों पर ही पड़ेगा। हालांकि हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान बढ़ेगा। वहीं मार्च के अंत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मार्च और बारिश (Weather)

मार्च के महीने में बारिश में कभी कमी देखी जाती है तो कभी जमकर बादल बरसते हैं। मार्च 2020 में राजधानी में 109.6 एमएम बारिश हुई थी। वहीं मार्च 2022 पूरी तरह से शुष्क रहा था और उस साल अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मार्च 2025 की स्थिति काफी हद तक मार्च 2022 जैसी ही नजर आ रही है। इस महीने सिर्फ 2 मिमी बारिश हुई है। यह भी 28 फरवरी की रात में हुई थी। क्योंकि आईएमडी शाम साढ़े पांच के बाद हुई बारिश को अगले दिन के डेटा में जोड़ता है इसलिए वह एक मार्च के खाते में जुड़ी।

- Advertisement -

अप्रैल से प्री मॉनसून सीजन शुरू (Weather)

अप्रैल से गर्म और उमस भरे प्री मॉनसून सीजन की शुरूआत होगी। अप्रैल और मई प्री मॉनसून सीजन कहे जाते हैं। स्काईमेट के अनुसार इस दौरान तापमान लगातार बढ़ेगा और हवा में नमी भी बढ़ेगी। इसकी वजह से गर्मी अधिक महसूस होगी। अप्रैल में आमतौर पर लू की शुरूआत हो जाती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है।

राजस्थान में बढ़ रहा तापमान (Weather)

राजस्थान में अब गर्मियों के दिन आने लगे हैं। बार-बार एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम बदलता रहा। बार-बार आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया और गर्मियों के दिन शुरू हो गए। पिछले तीन दिन से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ गया। दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम? (Weather)

उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। चटक धूप खिलने से मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ो तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। खासकर दिन के समय गर्मी खासा परेशान करने वाली है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News