Weather हे राम, गर्मी से कब मिलेगी राहत; तप रहा उत्तर भारत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तरभारत में लू और तापमान में कमी न होने से लोग परेशान हैं। इस बर गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत दिलाना वाला एसी भी बेबस नजर आ रहा है। 20 जून के बाद मॉनसून के सक्रिय होने से पहले देश के कई राज्य बुरी तरह तप रहे हैं।

दिल्ली की बात करें तो यहां दिन के साथ रात में भी लगातार लू चल रही है। 14 जून के बाद से यहां गर्मी कम नहीं हुई है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का भी यही हाल है। यहां भी गर्मी ने तांडव मचा रखा है। यूपी-बिहार के कई शहर भी खूब तप रहे हैं।

गर्मी से दिल्ली को नहीं राहत (Weather)

दिल्लीवालों को अगले दो तीन दिन तक राहत की बात तो भूल जाइए। बीते शनिवार से यहां लगातार लू चल रही है। इसके बाद हल्की बारिश और आंधी एक दो दिन की राहत ले कर आएंगी। लेकिन यह आंशिक होगी। एक बार फिर तेज गर्मी लौटेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा।

- Advertisement -

अधिकांश जगहों पर लू रहेगी। कुछ जगहों पर गंभीर लू और रात के समय भी लू की स्थिति रहेगी। 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क और गर्म तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 34 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 18 और 19 जून को भी लू की स्थिति रहेगी। 20 जून और 21 जून को आंधी के साथ हल्की बारिश राहत तो लेकर आएगी, लेकिन तापनमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।

कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल (Weather)

उत्तराखंड में भी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। रात के समय 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को दोनों पहर में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है।

यूपी में भी पारा हाई, टूट रहे रिकॉर्ड (Weather)

यूपी भी इस भीषण गर्मी से अछूता नहीं है। यहां भी आने वाले दो से तीन दिन भयंकर लू के साथ गर्मी के तेवर हाई रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई भागों में सोमवार को भी लू चलने के आसार हैं। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और रायबरेली में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर. महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू (हीट वेव) से लेकर तीव्र लू (हीट वेव) चलने की संभावना है।

- Advertisement -

बिहार में भी लू का प्रकोप (Weather)

बिहार में 9 जिले ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना सहित 3 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। लू के रेड अलर्ट वाले जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा हैं तो वहीं पटना, नालंदा और जमुई में लू का येलो अलर्ट है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-