CLOSE AD

Weather Today यूपी-उत्तराखंड में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में भी जल्द बदलेगा मौसम, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today उत्तर भारत के मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां दिल्ली में उम्र भरी गर्मी का असर है, वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले हफ्ते में मौसम कई जगहों पर राहत और कुछ जगहों पर चुनौती लेकर आ रहा है।

दिल्ली में मॉनसून कब? (Weather Today)

राजधानी दिल्ली में फिलहाल उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं दिख रही है। अगले 6 दिन तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 जून को दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है, जो कि 27 जून को आने वाला था है। इससे पहले शुक्रवार को हल्की बारिश और बादलों ने मौसम खुशनुमा बना दिया।

यूपी में मेरठ से लेकर प्रयागराज तक खूब होगी झमाझम बारिश (Weather Today)

उत्तर प्रदेश में लोगों ने चिलचिलाती धूप और लू से राहत पाई है। मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन बेहद सुकून देने वाले हैं। गर्मी से झुलस रहे यूपी में सुहावना मौसम देखने को मिल रहा है । मौसम के नर्म रहने से अत्यधिक गर्मी का दौर थम गया है। हालांकि, उमस कई जगहों पर परेशान कर रही है। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, फैजाबाद, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिसके प्रभाव से कई डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम (Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में 21 जून को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वी यूपी के जिलों में भी इसी अवधि में तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा। साथ ही 22 जून तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। 22 और 23 जून को भारी बारिश की संभावना है।

यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश (Weather Today)

गुरुवार और शुक्रवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून को प्रदेश के ज्यादात्तर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को चित्रकूट, कौशाम्बी,बांदा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, झांसी,हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी में खूब गरजेंगे बादल और चमकेगी बिजली (Weather Today)

यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर,प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

यूपी का तापमान (Weather Today)

वहीं यूपी के तापमान की बात करें तो अगले 24-48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। फिर इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। यूपी में अगले 24 घंटे में 19 ज‍िलों को कवर करेगा मानसून, लखनऊ समेत 65 से अधिक जिलों में भारी बार‍िश की चेतावनी है। मानसून उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में पहुंच चुका है। 24 घंटे में 19 जिलों को कवर करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत 65 जिलों में अगले पांच दिन यानी 26 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। साथ ही कई जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में समय पर आया मॉनसून

उत्तराखंड में मॉनसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। राज्य के हरिद्वार को छोड़कर लगभग सभी जगह मॉनसून समय पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मालूम हो केरल में 24 मई को ही मॉनसून ने दस्तक दे दी थी लेकिन उत्तराखंड में यह अपेक्षाकृत देरी से पहुंचा। फिर भी अब यहां झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसका प्रभाव राज्य के सभी 38 जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी आया है। भारी गर्मी के बाद आए मानसून के इस मौसम से सूरज की तपिश से राहत तो मिल गई, लेकिन उमस वाली गर्मी का दौर भी साथ-साथ चल पड़ा है। नमी से भरी पछुआ बयार बारिश की संभावना तो बढ़ा रही है, साथ ही एक दो दिन में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

आज बढ़ सकती है बारिश

शुक्रवार को पटना, सारण , मुजफ्फरपुर, वैशाली, औरंगाबाद, गया सहित अधिकांश जिलों में देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। आज भी मौसम का कमोबेश यही हाल रहने वाला है। बारिश की स्थिति में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आज बिहार के सभी जिलों के अधिकतर जगहों पर दिनभर बारिश होने की संभावना है जबकि कुछ जिलों में तो भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मानसून का पूरा असर बिहार पर दिख रहा है। आज मौसम विभाग ने राज्य भर के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर पर 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News