CLOSE

Weather तूफानी हवाएं 200 KM स्पीड; भारी बारिश की चेतावनी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather क्लाइमेट चेंज के असर से ठंड कम होने लगी है। इस बार सीजन में वो सर्दी देखने को नहीं मिली, जो अब से पहले महसूस होती रही है। इस बार दिल्ली-हृष्टक्र समेत कई राज्यों में जनवरी-फरवरी में भी गर्माहट का अहसास हुआ, जबकि जनवरी के महीने में हाड़ कंपाने और गलन वाली धुंध पड़ती थी, लेकिन इस बार न कोहरा छाया और न ही बादल बरसे। हालांकि फरवरी के महीने में भी सुबह-शाम की सूखी ठंड है, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हाल (Weather)

दिल्ली में इस बार सर्दी में अजीबोगरीब मौसम रहा। जनवरी में धुंध नहीं पड़ी, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्माहट रही। सर्द हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन रही, लेकिन इस बार सीजन में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अच्छी धूप खिली और दिनभर आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। दिल्ली में आज 10 फरवरी दिन सोमवार को सुबह अधिकतम तापमान 24.46 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15.62 डिग्री सेल्सियस और 27.66 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

- Advertisement -

यूपी में अभी नहीं होगी सर्दी की विदाई (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम की लुकाछिपी जारी है। दिन में तेज हवाएं परेशान कर रही हैं, जिस कारण मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने मौसम में परिवर्तन की बात कही है। फिलहाल, राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। यूपी में फिलहाल 5 दिनों तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। लेकिन, आगे कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी के महीने में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम? (Weather)

सोमवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को यूपी के राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य बना रहेगा। फरवरी के आधे हिस्से तक दिन में काफी गर्मी का एहसास होगा लेकिन, तेज सतही हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव होने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। फाल्गुन महीने में तेज गर्मी की संभावना है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम (Weather)

11 फरवरी को भी मौसम साफ रहने के साथ ही छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। हालांकि इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इसी तरह 12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रह सकता है और कोहरा छा सकता है।

- Advertisement -

हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान (Weather)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 12 फरवरी तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली होंगी।

इन राज्यों में बारिश-कोहरे की संभावना (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास समुद्र तल से3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक्टिव है। उत्तरी अफगानिस्तान के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके असर से समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की स्पीड 203 किलोमीटर प्रति घंटा (110 समुद्री मील) है।

आंधी तुफान के साथ बारिश (Weather)

इन मौसमी परिस्थितयों के प्रभाव से आज और कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 11 से 13 फरवरी के बीच आंधी तूफान के साथ बिजली कड़केगी और भारी बारिश होने के आसार हैं। 14 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वोत्तर असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल और 10 दक्षिण ओडिशा में 15 फरवरी तक सुबह शाम कोहरा छाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-