Weather Report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क होता जा रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में छिटपुट से मध्यम और भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क होता जा रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में छिटपुट से मध्यम और भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग (IMD)के अनुसार गुरुवार को भी देश के कई उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी (IMD)के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।

इन स्थानों पर बारिश की आशंका

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार गुरुवार 5 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है।

हल्की ठंडक का शुरू हुआ अहसास

सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। रात में ठंडक बढ़ने पर सुबह और शाम का मौसम सुहावना हो गया है। इस सुहावने मौसम में सुबह और शाम को पार्कों में सैर करने वाले बुजुर्गों और बच्चों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।

Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:दिल्ली एनसीआर में मौसम रहेगा साफ, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News