Weather Report: IMD ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 news New Delhi:देश के कई राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ेक अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है। इसके चलते आगामी 9 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 news New Delhi:देश के कई राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ेक अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है। इसके चलते आगामी 9 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो 8 अक्टूबर की रात को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत पर दस्तक देगा। इसके चलते हिमालयी राज्यों में मौसम करवट लेगा और जोरदार बारिश होगी और इसका असर दिल्ली के मौसम पर भी दिख सकता है। दिल्ली में जल्द ठंड के दस्तक देने के आसार नजर आने लगे हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में असाधारण रूप से भारी वर्षा का अनुमान है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी 6 अक्टूबर को यानी कि आज अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी आज भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 8 अक्टूबर तक भारी वर्षा की स्थिति देखी जा सकती है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे मे कैसा रहा मौसम

अगर देश में पिछले 24 घंटों के मौसम की बात की जाए तो सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तरी ओडिशा के आंतरिक भागों, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बरसात हुई। यही नहीं तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: imd ने जारी किया अलर्ट, फिर पहाड़ों पर बिगड़ने वाला है मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News