Weather Report:15 अगस्त तक बारिश की आशंका, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report: Khabarwala 24 News New Delhi: दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा हैझ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से विगत तीन दिनों से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम में हुए बदलाव के कारण दिल्ली में तापमान में भी कमी आई है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report: Khabarwala 24 News New Delhi: दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा हैझ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से विगत तीन दिनों से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम में हुए बदलाव के कारण दिल्ली में तापमान में भी कमी आई है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त को छोड़ दे तो आज से 15 अगस्त तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम के बदले रुख से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। गुरुवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 8 अगस्त की रात से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाएं चल रही हैं। इसका सीधा असर यह हुआ कि दिल्ली के लोगों को गर्मी और भीषण उमस से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहे। आईएमडी (IMD) की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 अगस्त को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। 12 अगस्त को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 13 से 15 अगस्त को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

बढ़ रही उमस भरी गर्मी

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 61 से 79 प्रतिशत रहा। आइएमडी के अनुसार साल 1980 से 2022 के दौरान औसत वार्षिक तापमान से स्पष्ट है कि दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। तापमान में बढ़ोतरी बढ़ने से उमस भरी गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ता है। पहले जुलाई और अगस्त में तक नमी भरी गर्मी होती थी, लेकिन अब मौसम में नमी मई से सितंबर तक बनी रहती है।

बनी हुई है उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता

उत्तर प्रदेश के मौसम में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 15 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। वहीं गुरुवार को कई जनपदों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

जानिए यहां क्या रहेगा मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। देहरादून, चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। स्काइमेट वेदर ने भी कहा है कि उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Weather report:15 अगस्त तक बारिश की आशंका, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:15 अगस्त तक बारिश की आशंका, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:15 अगस्त तक बारिश की आशंका, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:15 अगस्त तक बारिश की आशंका, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News