CLOSE

Weather बारिश का दौर जारी, दिल्ली-नोएडा में येलो तो गुजरात में रेड अलर्ट, जानें मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 3 सिंतबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास के क्षेत्रों में दबाव के कारण मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने के आसार हैं। जानिए आज कहां-कैसा मौसम रहेगा।

बारिश का आज दिल्ली में येलो अलर्ट (Weather)

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। आपको बता दें कि सूबे से अभी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि 3 सितंबर को यूपी में कहां-कहां बारिश होने की उम्मीद है।

कहां-कहां आज होगी बारिश? (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 3 सितंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और रामपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह बारिश मॉनसूनी गतिविधियों के चलते होगी, जिससे तापमान में गिरावट और उमस में कमी आने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम? (Weather)

आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक यूपी के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में मॉनसून अभी सक्रिय रहेगा। यह स्थिति किसानों के लिए फायदेमंद होगी क्योंकि खेती के लिए पर्याप्त नमी बनी रहेगी।

- Advertisement -

भारी बारिश का ओडिशा में अलर्ट (Weather)

ओडिशा के मौसम विभाग की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा, “पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। 4 सितंबर से बारिश बढ़ने की संभावना है। 5 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर और गजपति जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण ओडिशा में बारिश की अधिक संभावना है।”

भारी बारिश से गुजरात में बुरा हाल (Weather)

मौसम विभाग ने इस सप्ताह गुजरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने आज और कल छोटा उदयपुर, नर्मदा और सूरत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। अगले तीन दिन के दौरान राज्य भर में व्यापक बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है, शनिवार तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

कहां-कहां आज हो सकती है बारिश? (Weather)

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने भी आज कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। स्काईमेट के अनुसार, आज तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-