Weather आफत बनकर बरस रही बारिश! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; जानिए देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त को केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में भारी बारिश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त को केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

सावन का महीना खत्म होने को है लेकिन मॉनसून अपने पूरे जोर है। यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गरज-चमक के साथ बारिश (Weather)

सावन जाते-जाते उत्तर प्रदेश के कई शहरों को खूब भिगो रहा है। सोमवार को भी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के पहले उत्तर प्रदेश में जमकर मौसम मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

इन जिलों में आज होगी बारिश (Weather)

आईएमडी ने प्रदेश के कई जिलों में 14 और 15 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती,सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद,मेरठ और मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में बारिश बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक अनेक जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी।

- Advertisement -

कैसा रहेगा 14 अगस्त को मौसम (Weather)

14 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर,कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, , कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया जिलों और आसपास इलाकों के लिए मौसम विभाग ने यलो अर्लट जारी किया है।

देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है।

वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर जल जमाव की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

देश में कैसी रहेंगी मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब श्री गंगानगर, दिल्ली, ग्वालियर, डाल्टनगंज, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व वार्डों से होकर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की तरफ झुका हुआ है।

इसके अलावा इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। महाराष्ट्र कर्नाटक तट के साथ समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News