CLOSE

Weather दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर के मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कई राज्यों में अभी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। गुजरात में तो इसका विकराल रूप देखने को मिल रहा है। वहां भारी बरसात ने 30 से ऊपर लोगों की जान ले ली हैं तो वहीं कई शहर जलमग्न हो गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी अच्छी बरसात देखने मिल रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भी आज बारिश की उम्मीद नहीं है।

जारी रहेगा दिल्ली में बारिश का दौर (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बाकी दिनों की बात करें तो 31 अगस्त और 1 सितंबर को बादल छाए रहेंगे। 2 सितंबर को एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 और 4 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इस बीच अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल (Weather)

राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं आईएमडी ने 30 अगस्त यानी शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

यूपी में सुस्त हुआ मानसून (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में एक्टिव वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने से बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि दो सितंबर से दोबारा मानसून के सक्रिय होने के बाद अच्छी बारिश के आसार बनेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि आज पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद में गरज-चमक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

4 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 31 अगस्त को भी पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग को है।

अगर 1 और 2 सितंबर की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 3 सितंबर को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसी क्रम में 4 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (Weather)

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज का मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने तीनों ही जगह बारिश न होने की बात कही है। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में साफ रहेगा मौसम (Weather)

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बालटिस्तान, लद्दाख जैसे इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को शांति के बाद 2 सितंबर तक फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो हिमाचल में आज मौसम साफ रहेगा।

31 अगस्त और 1 सितंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है और 2 सितंबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश आज भी होगी। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

बिहार -एमपी में मौसम का हाल (Weather)

मध्य प्रदेश में वैसे तो मॉनसून की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी अच्छी बरसात देखी जा रही है। बिहार में भी मॉनसून कमजोर हुआ है। एमपी की बात करें तो आज भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, बैतूल, गुना, ग्वालियर, खंडवा, सतना, रीवा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

साथ ही गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी भी आ सकती है। बिहार की बात करें तो पटना, बेगुसराय, जमुई, छपरा, गया, खगरिया, नवादा, नालंदा सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बरसात हो सकती है।

बारिश से गुजरात में हाहाकार (Weather)

गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। आलम यह है कि पानी के साथ जानवर भी बहकर घरों में घुस रहे हैं। आज की बात करें तो बारिश की संभावना तो है, लेकिन मध्यम रहेगी। मौसम विभाग ने अहमदाबाद, दमन, द्वारका, वडोदरा समेत कई जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। बता दें कि गुजरात में थोड़े दिन की बारिश ने सब अस्त-व्यस्त हो रखा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-