Weather मानसून की आज इन 25 राज्यों में बारिश, दिल्ली में भी पड़ेंगी बौछारें, IMD ने बताया मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों में करीब 12 सेमी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन सभी राज्यों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

बारिश का दिल्ली में अलर्ट (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. एक दो जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

यूपी में बरसेंगे बादल (Weather)

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है। अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को भी यूपी के लखनऊ, सहारनपुर, शामली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, उन्नाव, बाराबंकी, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर समेत कई और जिलों में भारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि रक्षा बंधन के दिन यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 45 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी. विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

पहाड़ों पर होगी बारिश (Weather)

मैदानी इलाकों के साथ-साथ आज पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 22 अगस्त तक पहाड़ों में बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है।

इन राज्यों में बारिश (Weather)

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में करीब 7सेमी. तक बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने की संभावना (Weather)

आईएमडी के अनुसार वेदर बुलेटिन के मुताबिक आज केरल, माहे, तेलंगाना और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तककी रफ्तार) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

- Advertisement -

तेज हवा चलने की संभावना (Weather)

आईएमडी के मुताबिक आज पश्चिम मध्य अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कई हिस्सों में 35 किमी. प्रति घंटे से 45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। जबकि कर्नाटक, केरल तटों के साथ-साथ पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों, लक्षद्वीप, कोमोरिन इलाके, श्रीलंका तट के ऊपर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और आसपास की पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों पर 55 किमी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-