Weather यूपी में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट, आगामी 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना; जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक प्रदेश बारिश के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है। इस तरह आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक प्रदेश बारिश के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है।

इस तरह आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को मौसम से बड़ी राहत मिलने वाली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय शरीर जलाने वाली तेज धूप ने आम जनता को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, बारिश जैसी स्थिति बनने से लोगों को अगले पांच दिनों तक राहत मिलने की उम्मी जताई गई है।

- Advertisement -

बारिश की उम्मीद (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की उम्मीद है। इसी तरह 11 और 12 अप्रैल को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी के दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इस अवधि में भी दोनों हिस्सों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी (Weather)

इसी तरह 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। दोनों ही हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा भी चल सकती है।

इतना ही नहीं, 14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 15 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कही कही बारिश होने के आसार है। पूर्वी यूपी में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। प्रदेश में बारिश और हवाआं के प्रभाव के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह तापमान के लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद । राजधानी में लू नहीं चलेगी क्योंकि 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। अप्रैल, मई और जून में गर्मी सबसे ज्यादा होती है और इन महीनों में मौसम गर्म रहेगा इसलिए अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गर्मी के इस मौसम में 30 मार्च को अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दूसरा सबसे अधिक तापमान वाला दिन रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में हल्की बारिश का अनुमान

बदलते मौसम के बीच राजस्थान के कई इलाकों में आगामी दिनों में हल्की बारिश एवं तेज अंधड़ का अनुमान लगाया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस समय राज्य के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर) दर्ज किए जा रहा है। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले 2-3 दिन कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघ गर्जन, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

जून से सितंबर तक बारिश

पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को कहा कि भारत में 2024 में भी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। जून से सितंबर तक चार महीने के लिए मानसूनी बारिश लंबी अवधि के औसत 868.6 मिमी का 102 प्रतिशत होने की उम्मीद है। पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि उसे देश के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पर्याप्त अच्छी बारिश की उम्मीद है। अल नीनो तेजी से ला नीना में बदल रहा है। ला नीना के दौरान मानसून मजबूत रहता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News