CLOSE

Weather सितंबर में दिल्ली में 15 साल बाद इतना ठंडा, मॉनसूनी बारिश पर अब लगेगा ब्रेक! जाने मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हुआ है। पिछले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली में तो 15 साल बाद सुबह इतनी ठंडी दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, पश्चिमी यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद (Weather)

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद दिल्ली का तापमान भी गिर गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में पिछले 15 सालों बाद सितंबर महीने में इतनी ठंडी सुबह दर्ज की गई। गुरुवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, यह सामान्य से चार डिग्री कम है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि भारी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा आज दिल्ली के तापमान में भी हल्का इजाफा हो सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदलने वाला है। मानसून की सूबे से जल्द विदाई होने वाली है। हालांकि बीते कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश हुई है। लेकिन अब लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों बाद देश से मानसून पूरी तरह से वापस लौट जाएगा। शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

तापमान में वृद्धि होने की संभावना (Weather)

अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में जोरदार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई।

- Advertisement -

आईएमडी के पूर्वानुमान में 25 सितंबर तक बारिश व हल्की बौछार पड़ने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है। आईएमडी ने बताया है कि प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

जारी रहेगा राजस्थान में बारिश का दौर (Weather)

मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार जताए हैं। बारिश पूर्वी राजस्थान के इलाकों में हो सकती है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। मध्यप्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है, इससे अब बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि आज पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन राजस्थान के जैसलमेर से मध्यप्रदेश की और वेस्टर्न डिस्टर्नबेंस के चलते अभी कुछ दिनों तक बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।

आफत की पहाड़ों पर बारिश (Weather)

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर बारिश इन दिनों तबाही मचा रही है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

दर्जनों सड़कें बंद हैं। हालांकि अब इन राज्यों में बारिश से राहत मिलना शुरू होगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अब मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल में मौसम विभाग के अनुसार २० सितंबर और उसके बाद भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

भारी बारिश पर अब लगेगा ब्रेक (Weather)

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आज से देशभर में भारी बारिश पर ब्रेक लगना शुरू हो जाएगा। अगले 4-5 दिनों के दौरानदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 और 21 सितंबर को अंडमान निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं 21 सितंबर को कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। इसके अलावा २२ सितंबर को को पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन 23 सितंबर से एक बार फिर से बारिश जोर पकड़ सकती है और पूर्वोत्तर के साथ मध्य और उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-