तीन दिनों तक भीषण सर्दी के आसार

खबरवाला24 न्यूज दिल्ली : नए साल के पहले दिन से राजधानी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में शुरु हुई कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीत लहर के इस पूरे सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला24 न्यूज दिल्ली : नए साल के पहले दिन से राजधानी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में शुरु हुई कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीत लहर के इस पूरे सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड इत्यादि में सात जनवरी के बाद छिटपुट वर्षा और बर्फबारी के भी आसार हैं। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी धर्मशाला, नैनीताल और देहरादून से भी ज्यादा सर्द रही।

उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के दूरस्थ स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित पालम वेधशाला ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, बर्फ से लदे हिमालय से शुरू होकर मैदानों से आ रही सर्द हवाओं के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो एक दिन पहले 8.5 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने संभावना जताई कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन तक शीत लहर चलेगी और तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News