CLOSE

Monsoon Update भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत! इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी बारिश, जाने मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Monsoon Update गर्मी के सितम से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि लू का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने वाला है और केरल के मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं।

इन राज्यों में बनी लूं की स्थिति (Monsoon Update)

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही जबकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही.

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर क्या की भविष्यवाणी (Monsoon Update)

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

- Advertisement -

कहां-कहां होगी बारिश? (Monsoon Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है और 31 मई से 20 जून के दौरान इन क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी। आईएमडी ने कहा, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।” आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले महीने के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ऊपर गर्मी रहने की संभावना है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-