Weather Report: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट , जानिए मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तर प्रदेश में भी जमकर बदरा बरस रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत करीब हर जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गरज चमक के साथ तेज बरसात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तर प्रदेश में भी जमकर बदरा बरस रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत करीब हर जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गरज चमक के साथ तेज बरसात की संभावना जताई थी। आसमान में बादल छाए रहने से पारा गिर गया। पुरवा हवाओं से भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज (रविवार) को भी कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं।

बारिश को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने दिन के तापमान में कमी से राहत की सांस ली है। जुलाई में मॉनसून के सक्रिय होने से हो रही बारिश पर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब लोगों को तपिश भरी गर्मी से छुटकारा मिल गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार और पांच जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पांच जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई।नदी-नाले, तालाब-पोखर लबालब भर गए.

बुआई में जुटे किसान

पानी सड़कों पर आने से वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर हो गए थे। लखनऊ में शनिवार को लोगों को घने अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह से ही बारिश धीमी गति से लगातार होती रही, जिसकी वजह से बिजली के तार टूट कर गिर गए। बारिश के कारण कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। मॉनसून की बारिश शुरू होने से सबसे ज्यादा किसानों को खुशी हुई है। बारिश का पानी खेतों में पहुंच गया है. किसान खरीफ फसलों की बुआई करने में जुट गए हैं।

Weather report: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट , जानिए मौसम का हाल Add Weather report: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट , जानिए मौसम का हाल Weather report: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट , जानिए मौसम का हाल Weather report: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट , जानिए मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News