Weather बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर लगभग थम चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। उधर , पंजाब और हरियाणा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर लगभग थम चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। उधर , पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की उम्मीद है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। चलिए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? (Weather)

दिल्ली में तेज धूप निकलने की वजह से ठंड में कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली में पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उधर , अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

किन राज्यों में बारिश की संभावना (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश उम्मीद है। कल से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की उम्मीद है। वहीं, 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 12 फरवरी को ओडिशा में, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश की उम्मीद है।

उधर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 15 फरवरी के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ बादल गर्जन और बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर शीतलहर की स्थिति हो सकती है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिणी ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन्हीं कारणों से देश की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं?

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News