Weather Report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज मंगलवार 22 अगस्त को झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है। बुधवार 23 अगस्त को भी तेज बारिश की आशंका है। गुरुवार 24 अगस्त से मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिसकी वजह से तापमान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज मंगलवार 22 अगस्त को झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है। बुधवार 23 अगस्त को भी तेज बारिश की आशंका है। गुरुवार 24 अगस्त से मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी बारिश की उम्मीद

मध्यप्रदेश में भी 15 अगस्त के बाद से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के कारण राज्य के कई जिलों में मंगलवार 22 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार बन रहे है।

राजस्थान में भी बरसेंगे बादल

राजस्थान के कुछ जिलों में भी मंगलवार 22 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। राज्य में जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, पाली समेत कई इलाको में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से राज्य में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

उत्तराखंड में यह रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। राज्य में हो रही लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मंगलवार 22 अगस्त को तेज बारिश की संभावना जताई है,जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश की उम्मीद

आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश की उम्मीद है। असम में झमाझम बारिश के चलते चेतावनी जारी कि गई है। राज्य में बाढ़ जैसे हालात भी हो सकते हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई जगह भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेलंगाना, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Add1
Add1

Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report इन राज्यों में अगले पांच दिन झमाझम होगी बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News