UP News मुख्यमंत्री कार्यालय अब जिलों की जनसुनवाई पर रखेगा सीधी नजर

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलास्तर पर होने वाली जनसुनवाई और जनता दर्शन की निगरानी खुद करने का फैसला किया है। जिलों में डीएम और एसएसपी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। कई ऐसे मामले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंच […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलास्तर पर होने वाली जनसुनवाई और जनता दर्शन की निगरानी खुद करने का फैसला किया है। जिलों में डीएम और एसएसपी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। कई ऐसे मामले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंच रहे हैं, जिनका समाधान जिला स्तर पर ही हो जाना चाहिए था। इससे आम जनता को अनावश्यक असुविधा हो रही है और सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर नए निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक अब प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9:45 बजे सभी संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ेंगे।

सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य वीसी (UP News)

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि तहसील दिवस और थाना दिवस जैसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष से ही वीसी के जरिए उपस्थित रहना होगा। मोबाइल फोन या किसी अन्य स्थान से जुड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीसी लिंक सीयूजी नंबर पर भेजा जाएगा और अधिकारियों को समय से कनेक्ट होना अनिवार्य होगा। डिस्प्ले नाम में पदनाम और जिला दर्ज करना भी जरूरी किया गया है।

शिकायतकर्ताओं से होगा सीधा संवाद (UP News)

मुख्यमंत्री कार्यालय जिलों में चल रहे जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग करेगा। इतना ही नहीं, कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की जाएगी।सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनसमस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News