UP News: हैलो…मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से…फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ

UP News Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों को कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने और लॉटरी के नाम पर ठग लेता था। आरोपी फोन के जरिए शातिराना अंदाज में लोगों को झांसा देता था और फीस के नाम पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP News Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों को कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने और लॉटरी के नाम पर ठग लेता था। आरोपी फोन के जरिए शातिराना अंदाज में लोगों को झांसा देता था और फीस के नाम पर पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था।

जानकारी के अनुसार , ठग लोगों से ये कहकर पैसे लेता था कि उनका नाम कौन बनेगा करोड़पति में आ गया है, वहीं दूसरी तरफ और भी स्कीमों का हवाला देता था। फोन कॉल करके लोगों को कहता था कि आपकी लॉटरी लग गई है जिसकी रकम लेने के लिए कुछ फीस देनी होगी। ऐसे स्कीम में नाम आने और मोटी इनाम की राशि पाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाकर हड़प लेता था। बाद लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास होता था।

कैसे लोगों के कारण करता था ठगी

लखनऊ एसटीएफ को जलसाजों द्वारा ठगी करने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। आरोपी की तलाश में एसटीएफ जुट गई और मुखबिर की सूचना पर टीम बाराबंकी पहुंची और जालसाज मोहम्मद नियाज़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि,वह भोले-भाले व्यक्तियों से कौन बनेगा करोड़पति में नाम आने और लॉटरी लग जाने के साथ साथ खजाना जीतने जैसे प्रलोभन देकर फोन कॉल करता था। फिर उनसे फर्जी बैंक खाते में रुपए डलवा लेता था। आरोपी ने पुलिस टीम को बताया कि जिन पैसों को वह फर्जी खातों में डलवाता था उन पैसों को उस खाते से निकालने के लिए बैंक अकाउंट खुलवाते वक्त इस्तेमाल किए फर्जी डॉक्यूमेंट पर सिम लेता था। उसी फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए वह अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लेता था।

यह किया गया बरामद

आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल, 4 एटीएम, 12 एक्टिवेटेड सिम, 2 पासबुक, 28 व्हाटसप स्नैप शॉट मिले हैं।

Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ Up news: हैलो... मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' से... फिर कर देता था अकाउंट से पैसा साफ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News