Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मुरादाबाद की बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सबरवाल को प्रोन्नत कर डीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण बनाया गया, उनके पास पुलिस अकादमी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। मुरादाबाद पीटीएस के एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय नियुक्त किया गया।
इन अफसरों के हुए तबादले (UP News )
हाल ही में पीपीएस से आईपीएस कैडर में प्रोन्नत अधिकारियों को पदानुसार तैनाती दी गई। एडीजी यातायात के. सत्यनारायण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया, जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। सीआईडी में आईजी राजेश डी. मोदक राव को जीआरपी, आईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, डीआईजी अनीस अहमद अंसारी को पीएसी मुख्यालय, डीआईजी देवरंजन वर्मा को डीआईजी स्थापना, कानपुर नगर की एसपी एलआईयू डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया।
इन आईपीएस अफसरों के भी हुई तबादले (UP News )
फतेहपुर की 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव को एसपी एसएसएफ मुख्यालय, वाराणसी की 34वीं वाहिनी के पंकज कुमार पांडेय को इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी, पुलिस मुख्यालय के एसपी क्राइम डॉ. महेंद्र पाल सिंह को सहारनपुर की 5वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक, इंटेलिजेंस मुख्यालय के एसपी शुभम पटेल को तकनीकी सेवा शाखा, पुलिस मुख्यालय के एसपी कानून-व्यवस्था मनोज कुमार अवस्थी को फतेहपुर में 12वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक, डीजीपी मुख्यालय के एएसपी रोहन झा को साइबर क्राइम मुख्यालय, गोरखपुर के एसपी एलआईयू अशोक कुमार को उप्र पावर कॉरपोरेशन, प्रतीक्षारत चंद्रकांत मीना को कानपुर नगर का एसपी एलआईयू, गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी की प्रभारी सेनानायक निहारिका शर्मा को स्थायी सेनानायक बनाया गया है।
अशोक कुमार पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एसपी बने (UP News )
बिजनौर के एएसपी संजीव कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक, पीटीएस गोरखपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रथम को स्थायी प्रधानाचार्य, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एएसपी बृजेश कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम, बस्ती के एएसपी ओमप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस मुख्यालय में एसपी लॉजिस्टिक्स, मिर्जापुर के एएसपी ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था, सीतापुर सेंट्रल रिजर्व के एएसपी अजीजुल हक को पुलिस मुख्यालय में एसपी, बिजनौर के एएसपी विनय कुमार सिंह को एटीएस की स्पॉट टीम का एसपी, आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक अशोक कुमार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एसपी, प्रतापगढ़ के एएसपी संजय राय को अयोध्या का एसपी एलआईयू, गाजियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार द्वितीय को बरेली का एसपी एलआईयू, गोरखपुर के एएसपी संजय कुमार द्वितीय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

