CLOSE

Saharanpur News एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद ढेर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Saharanpur :Saharanpur News उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये के इनामी और कुख्यात बदमाश शहजाद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। शहजाद पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमलों सहित 44 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह मुठभेड़ सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और बदमाश के बीच जमकर फायरिंग हुई।

क्या है पूरा मामला (Saharanpur News)

पुलिस के अनुसार, बुधवार को शहजाद किसी गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान फतेहपुर थाना पुलिस और मिर्जापुर थाना पुलिस को उसकी लोकेशन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

अपने आप को चारों ओर से घिरता देख शहजाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में पुलिस के दो सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शहजाद को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

उपचार के दौरान हुई मौत (Saharanpur News)

घायल बदमाश और दोनों सिपाहियों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहट ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है।

लंबे समय से फरार चल रहा था शहजाद (Saharanpur News)

मुठभेड़ में मारा गया शहजाद सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गंदेवड़ा का निवासी था। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, शहजाद लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई (Saharanpur News)

इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि शहजाद एक शातिर अपराधी था, जिसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर और फतेहपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-