खबरwala24 न्यूज हापुड़: किशोर स्वास्थ्य मंच के अंतर्गत मंगलवार को श्री जगपाल सिंह स्मारक स्कूल निजामपुर में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ से डाक्टर पुष्पेंद्र , डाक्टर सीमा, विजित, डोली रानी मौजूद रहे। डाक्टर सीमा सिंह ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय में इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें प्रिया, साक्षी, वंशिका, नंदिता, उज्या आदि बच्चों ने भाग लिया। मंच का संचालन हिमानी ने किया। इस अवसर पर चंद्रवती, राजेद्र सिंह, कृष्णा भसीन, विजय आदि मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकक्षी सरिता, सविता, बीना को प्रमाण पत्र दिया गया।
- Advertisement -


