Hapur News बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्राम मुरादपुर(मुरादनगर)

Hapur News Khabarwala 24 News (Hapur): तहसील क्षेत्र के हापुड़ ब्लाक का ग्राम मुरादपुर (मुरादनगर) अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हजारों ग्रामीण समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन, जिम्मेदार अफसर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों को गंदगी से निकलकर आवागमन करना पड़ रहा है। बार बार शिकायत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News (Hapur): तहसील क्षेत्र के हापुड़ ब्लाक का ग्राम मुरादपुर (मुरादनगर) अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हजारों ग्रामीण समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन, जिम्मेदार अफसर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों को गंदगी से निकलकर आवागमन करना पड़ रहा है। बार बार शिकायत करने के बाद भी अफसर सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

शहर के मुख्य से जोड़ता है गांव का मार्ग

ग्राम मुरादपुर (मुरादनगर) शहर से काफी नजदीक है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। छोटे- छोटे बच्चे इसी मार्ग से होकर स्कूल जाते है। दुर्भाग्य यह है कि यह मार्ग जर्जर हालत में पड़ा है। बिन बरसात इस मार्ग पर जलभराव होना आम बात है।आए दिन लोग सड़क में गड्ढे होने के कारण ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे है।

Village muradpur (muradnagar)
Village muradpur (muradnagar)

संचारी रोग फैलने की आशंका

ग्रामीणों ने शिकायकती पत्र में बताया कि गांव में सरकार द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पलीता लग रहा है। मार्ग पर जगह जगह जलभराव होने के बाद डेंगू, हैजा जैसे संचारी रोग होने की पूर्ण संभावना है। जलभराव से होकर महिलाओं और बच्चों को निकलना पड़ रहा है। अफसर मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं।

यह हैं शिकार्यकर्ता

अधिवक्ता सत्यवीर सिंह, रामनिवास, प्रवीन, संजीव भारती, इंद्र सिंह भारती, गुरमीत कौर, जितेंद्र प्रसाद वर्मा, सुषमा, अंकित कुमार, हरपाल, गंगाराम, संतसिंह, लोकेश, मनोज, बोबी, अजीत, सुंदर, पवन, जोगराज, धर्मेंद्र आदि हैं।

Hapur news बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्राम मुरादपुर(मुरादनगर) Hapur news बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्राम मुरादपुर(मुरादनगर) Hapur news बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्राम मुरादपुर(मुरादनगर)

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News